LOADING

Type to search

धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा गया

Local

धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा गया

Share

सलमान और हेमा मालिनी अस्पताल पहुंचे
मुंबई, 10 नवम्बर:
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत सोमवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल, मुंबई में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और अगले 72 घंटे उनकी स्वास्थ्य स्थिति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं।
परिवार और करीबी दोस्त उनके पास मौजूद हैं। अभिनेत्री हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि डॉक्टर धर्मेंद्र की देखभाल कर रहे हैं और सभी से उनकी जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने का अनुरोध किया।
वहीं, धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम ने बयान जारी कर कहा कि हालात बेहतर हैं और वे ऑब्जर्वेशन में हैं, घबराने की कोई बात नहीं है।
सूत्रों के अनुसार सलमान खान भी धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे। उनकी बेटी अहाना देओल को अमेरिका से बुलाया जा रहा है। परिवार और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *