LOADING

Type to search

दो बच्चों पर गिरा बिजली का पोल, सिर फटने से दोनों की मौत

Local

दो बच्चों पर गिरा बिजली का पोल, सिर फटने से दोनों की मौत

Share

डंपर में केबल फंसने से हुआ हादसा, परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार
बांसवाड़ा, 11 नवंबर :
बांसवाड़ा जिले के सियापुर ग्राम पंचायत के नादिया गांव में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे खेल रहे दो मासूम बच्चों पर बिजली का पोल गिर गया। हादसे में दोनों के सिर फट गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। बताया गया कि गांव में सड़क से गुजर रहे एक डंपर में बिजली की केबल फंस गई। चालक ने वाहन नहीं रोका, जिससे बिजली का पोल उखड़कर बच्चों पर गिर गया। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने डंपर चालक और मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया।
तीन साल का रियान मामा के घर आया था
जानकारी के अनुसार मृतक बच्चों की पहचान नादिया निवासी गौतम निनामा के बेटे वियान (9) और भांजे रियान दायमा (3) के रूप में हुई है। रियान दो दिन पहले अपनी मां दरिया के साथ मामा के घर आया था। हादसे के वक्त दोनों घर के बाहर खेल रहे थे।
ग्रामीणों के अनुसार हादसे के बाद ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया था, लेकिन वह हाथ पर काटकर भाग निकला। उसका एक साथी भी मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की
डीएसपी गोपीचंद मीणा ने बताया कि दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि नादिया गांव के आसपास माही विभाग की नहर का काम चल रहा है, जिससे क्षेत्र में लगातार डंपरों की आवाजाही बनी रहती है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *