LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में बीए की छात्रा ने की आत्महत्या

Local

बांसवाड़ा में बीए की छात्रा ने की आत्महत्या

Share

जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत
बांसवाड़ा, 11 नवंबर :
दानपुर थाना क्षेत्र के अंदरू का पाड़ा में एक 19 वर्षीय बीए सेकेंड ईयर की छात्रा माया निनामा ने जहरीली दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को माया ने अज्ञात कारणों से जहरीली दवा का सेवन किया। परिजन ने उसे तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया।
दानपुर थाना के एएसआई रवि थापा ने बताया कि मृतका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल मॉर्च्युरी में रखा। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस ने मामले में प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना ने परिजनों और स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं का विवरण जुटाया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *