न्यूयार्क का दल मिला डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से
Share
उदयपुर, 12 नवम्बर: मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य, महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासीडॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से बुधवार को मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट, न्यूयॉर्क के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इससे पहले सिटी पैलेस संग्रहालय में आयोजित ‘द मेट – इमेजिंग, एजुकेशन एंड कंज़र्वेशन’ कार्यशाला में भाग लेते हुए शिक्षा, संरक्षण, चित्रकला, फोटोग्राफी तथा संग्रहालय प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल को सिटी पैलेस संग्रहालय का भ्रमण भी कराया गया।
