LOADING

Type to search

सुंदरवास में कटा गोवंश मिलने से तनाव, लोगों का फूटा गुस्सा

Local

सुंदरवास में कटा गोवंश मिलने से तनाव, लोगों का फूटा गुस्सा

Share

पुलिस पर लापरवाही के आरोप, घंटों रहा हंगामा
उदयपुर, 15 नवम्बर:
उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के सुंदरवास में शुक्रवार देर रात कटा हुआ गोवंश मिलने से तनावपूर्ण हालात बन गए। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को रात करीब 11:30 बजे मिली, जब मांडल तलाई रोड के पास एक बछड़े का कटा सिर और खुर पड़े मिले, जबकि उसका धड़ गायब था। यह दृश्य देखकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने तुरंत प्रतापनगर थाना पुलिस को सूचना दी।
आरोप है कि सूचना के करीब आधे घंटे बाद भी प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने रात 12 बजे प्रतापनगर–सुंदरवास मुख्य मार्ग पर वाहन खड़े कर रोड जाम कर दिया। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई और माहौल तनावपूर्ण होता गया। स्थानीय निवासियों का कहना था कि इलाके में न तो कोई बूचड़खाना है और न ही कचरा संग्रहण केंद्र, ऐसे में गोवंश के अवशेष यहां कैसे पहुंचे, यह संदेहास्पद है। इससे पहले भी दो बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
हंगामे की सूचना फैलते ही प्रतापनगर थाना प्रभारी, हिरणमगरी थाना पुलिस और घंटाघर थाना पुलिस मौके पर पहुँची। इसके बाद डीएसपी राजेश यादव भी पहुंचकर लोगों को शांत करने में लगे। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और पुलिस की देरी तथा गोवंश तस्करी पर लगाम न लगने को लेकर विरोध जताया। पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी पोखरना के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
करीब दो घंटे के हंगामे के बाद एफएसएल टीम ने मौके से सैंपल लिए। प्रतापनगर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद भीड़ शांत हुई और रोड जाम हटाया गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *