LOADING

Type to search

गौ तस्करी केस में 9 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Local

गौ तस्करी केस में 9 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Share

निंबाहेड़ा, 16 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क): निंबाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के नौ साल पुराने मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी बशीर खान को भीलवाड़ा जिले के पुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 2016 से इस मामले में पुलिस की पकड़ से दूर था।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि उदयपुर रेंज के आईजी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सुदर्शन चक्र’ के तहत जिलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ तेज की गई। इसी क्रम में सीआई रामसुमेर मीणा के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार और टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बशीर पुत्र कमरूदीन को पकड़ा।
सूत्रों के अनुसार आरोपी लंबे समय से अपने मूल निवास पुर में नहीं रह रहा था और बड़ौदा, गुजरात में पेंटिंग का कार्य करता था। कुछ दिनों पूर्व वह एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गांव आया था, जिसकी जानकारी पुलिस को मिली और उसे दबोच लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *