LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में खाली सरकारी क्वार्टरों में मिला संदिग्ध सामान

Local

बांसवाड़ा में खाली सरकारी क्वार्टरों में मिला संदिग्ध सामान

Share

8–10 बैग, कपड़े और जूते बरामद; पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की बताई आशंका
बांसवाड़ा, 16 नवम्बर :
सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मीरा पार्क के पास लंबे समय से खाली पड़े सरकारी क्वार्टरों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। रात के समय असामान्य आवाजाही देखने पर कॉलोनीवासियों ने पुलिस को मौके पर बुलाया। जांच में क्वार्टरों के कमरों से 8–10 बैग, कपड़े, जूते और अन्य सामान बरामद हुआ।
स्थानीय निवासी भारत भूषण गांधी सहित कॉलोनीवासियों ने बताया कि ये क्वार्टर कई महीनों से खाली पड़े हैं। अवैध गतिविधियों की आशंका के चलते वे पहले भी जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं। लोगों का कहना है कि रात में यहां लगातार आवाजाही देखी जा रही थी, जिससे संदेह और बढ़ गया।
सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने क्वार्टरों की तलाशी ली। पुलिस का कहना है कि अंदर से बड़ी मात्रा में लेडीज कपड़े और अन्य सामान मिला है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने संभावना जताई है कि कोई मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला यहां कपड़े जमा कर रही होगी और फिलहाल किसी अवैध गतिविधि के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि कॉलोनीवासी इस निष्कर्ष से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने बैग जब्त कर सामग्री की विस्तृत जांच की मांग की है। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की सलाह दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *