LOADING

Type to search

धरने पर बैठा युवक टंकी पर चढ़ा

Local

धरने पर बैठा युवक टंकी पर चढ़ा

Share

जिला प्रशासन व नागरिक सुरक्षा टीम ने सुरक्षित उतारा
प्रतापगढ़, 17 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से धरने पर बैठा युवक कमल मीणा निवासी छोटीसादड़ी अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया। मौके की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस, आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा टीम को बुलाया गया।
नागरिक सुरक्षा के डिप्टी चीफ वार्डन उमेश कुमार रैदास और कॉन्स्टेबल राजाराम जाट ने स्थिति पर नियंत्रण किया। दोनों ने सूझबूझ और समझाइश से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। इस दौरान कलेक्ट्रेट क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना पर सीओ गजेंद्र सिंह राव, शहर कोतवाल दीपक बंजारा, रठांजना सीआई दीपक मेघवाल और आपदा प्रबंधन के सहायक प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्रपाल डूंगरवाल भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों तथा टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।
बताया जा रहा है कि युवक भ्रष्टाचार और अन्य मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहा था। प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई नहीं होने के कारण वह निराश होकर टंकी पर चढ़ गया था। युवक को सुरक्षित उतारने के बाद प्रतापगढ़ थाना ले जाया गया, जहां आगे की कार्रवाई जारी है।
रेस्क्यू में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक जयसिंह रावल, नरेंद्र कुमावत, वीरेंद्र मेघवाल, विनोद भोई, जीवनलाल मीणा, कन्हैयालाल राव, विनोद बंजारा, दीपक राव, अंकित मीणा, शोभामल मीणा, विजयसिंह बंजारा आदि का सहयोग रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *