LOADING

Type to search

सरकार और समाज विरोधी बयानबाजी पर शिक्षक निलंबित

Local

सरकार और समाज विरोधी बयानबाजी पर शिक्षक निलंबित

Share

-पोहरी खातुरात स्कूल के शिक्षक भंवरलाल परमार पर राजनीतिक पोस्टर में फोटो लगाने और विभागीय नियमों की अवहेलना के आरोप
डूंगरपुर, 19 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क)
: पंचायत समिति झोथरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोहरी खातुरात में कार्यरत शिक्षक भंवरलाल परमार को सरकार और समाज विरोधी बयानबाजी करने सहित कई गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) राणछोड़लाल द्वारा आदेश जारी कर की गई।
आदेशों के अनुसार सरकारी सेवा में रहते हुए शिक्षक भंवरलाल परमार पर सरकार विरोधी गतिविधियों में शामिल होने, सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर सरकार के खिलाफ बयान देने के आरोप हैं। इसके अलावा, एक राजनीतिक पार्टी के पोस्टर और बैनर पर उनके फोटो लगाए जाने के मामले ने भी विभाग को कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर किया।
शिक्षक पर विभागीय नियमों की अवहेलना और आचरण संहिता के उल्लंघन के आरोपों की पुष्टि के बाद शिक्षा विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें ब्लॉक शिक्षा कार्यालय, साबला में उपस्थित रहने के आदेश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि भंवरलाल परमार कुछ राजनीतिक नेताओं के साथ मंच साझा करते देखे गए थे और एक राजनीतिक पार्टी के रणनीतिकार के रूप में भी उनकी भूमिका सामने आई है। विभाग का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों का राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होना आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन है, इसलिए यह कार्रवाई आवश्यक थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *