LOADING

Type to search

विधायक कैलाश मीणा के बेटे अभिषेक का निधन

Local

विधायक कैलाश मीणा के बेटे अभिषेक का निधन

Share

मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
बांसवाड़ा, 23 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
जिले के गढ़ी विधायक कैलाश मीणा के बड़े बेटे अभिषेक मीणा (35) का शनिवार देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया। अभिषेक किडनी और लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले 15 दिनों से गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे। परिवार के अनुसार, शनिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। खबर मिलते ही गढ़ी क्षेत्र, भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई।
अभिषेक मीणा अपने परिवार के साथ चंदनपुरा बोरी में रहते थे। वे राजनीतिक रूप से सक्रिय थे और एबीवीपी तथा भाजपा युवा मोर्चा में पदों पर रहते हुए संगठन के लिए काम करते थे। युवा नेता के रूप में उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
अभिषेक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों को छोड़ गए हैं—एक की उम्र लगभग 5 वर्ष और दूसरे की करीब 4 महीने है। विधायक कैलाश मीणा की कुल 5 बेटियां और 2 बेटे हैं, जिनमें अभिषेक दूसरे नंबर की संतान थे। छोटा बेटा जनित मीणा (27) खेती-किसानी और घर के कार्य संभालता है।
रविवार दोपहर 3 बजे अभिषेक मीणा का उनके पैतृक गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *