LOADING

Type to search

खनन विभाग के सभी काम होंगे डिजिटल, पेपरलेस कार्य दिसंबर से

Local

खनन विभाग के सभी काम होंगे डिजिटल, पेपरलेस कार्य दिसंबर से

Share

ऑनलाइन मॉड्यूल और मोबाइल एप के जरिए पारदर्शी और तेज़ प्रक्रिया
उदयपुर, 23 नवम्बर:
राजस्थान में खनन विभाग ने 15 दिसंबर से अपने सभी कार्य ऑनलाइन और पेपरलेस करने का ऐलान किया है। उदयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद, जोधपुर और कोटा वृत के अधिकारियों के लिए आयोजित ओरियंटेशन कार्यशाला में अधिकारियों को नए ऑनलाइन मॉड्यूल, मोबाइल एप और वेबसाइट आधारित एप्लिकेशन के इस्तेमाल की विस्तृत जानकारी दी गई।
खन निदेशक महावीर प्रसाद मीणा ने कहा कि ऑनलाइन कार्य प्रणाली से पंचनामा और निरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी। विभाग और आमजन दोनों को लाभ होगा, क्योंकि सरकारी कार्यालयों की अनावश्यक आवाजाही कम होगी और समय व धन की बचत होगी।
मोबाइल एप और 14 मॉड्यूल्स होंगे उपलब्ध
अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर और आईटी प्रमुख शीतल अग्रवाल ने बताया कि विभागीय गतिविधियों को शामिल करते हुए 14 मॉड्यूल और मोबाइल एप तैयार किए गए हैं। इनसे काम की गति तेज होगी और प्रक्रिया आसान होगी।
सख्ती से पालन और मॉनिटरिंग
राज्य सरकार की ओर से दिसंबर के पहले पखवाड़े से मॉनिटरिंग शुरू होगी। कार्यशाला में सतर्कता, अभियंता और खनि अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे और एप व मॉड्यूल्स का व्यावहारिक प्रयोग किया गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *