LOADING

Type to search

प्रतापगढ़ में चाइनीज मांझे के 600 रोल जब्त, एक गिरफ्तार

Local

प्रतापगढ़ में चाइनीज मांझे के 600 रोल जब्त, एक गिरफ्तार

Share

मकर संक्रांति पर बेचने के लिए मंगवाया था पूरा स्टॉक
प्रतापगढ़, 24 नवम्बर:
प्रतापगढ़ पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बड़ी खेप पकड़ते हुए 600 रोल जब्त किए हैं। मानव जीवन और पशु-पक्षियों के लिए अत्यंत खतरनाक इस मांझे की सप्लाई रोकने के लिए पुलिस कई दिनों से निगरानी कर रही थी। रविवार देर रात नाकाबंदी के दौरान मिली इस सफलता में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा डीएसपी गजेंद्र सिंह राय के मार्गदर्शन में थानाधिकारी दीपक बंजारा की टीम ने 23 नवंबर की रात यह कार्रवाई की। नाकाबंदी के दौरान मंदसौर से आ रही एक पिकअप को रोककर जांच की गई। चालक तुषार (28) और खलासी राजेश (58), दोनों निवासी परदेशी कॉलोनी प्रतापगढ़ निकले।
पूछताछ में चालक ने बताया कि वे यह माल जुबैर उर्फ जुप्पी, निवासी सुभाष चौक प्रतापगढ़ के कहने पर लेकर आ रहे थे। पिकअप में रखे 10 सफेद कार्टून खोलने पर उनमें कुल 600 प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के रोल बरामद हुए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आगामी मकर संक्रांति पर बिक्री के लिए जुबैर ने यह पूरा स्टॉक ट्रांसपोर्ट के जरिए मंगवाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर मांझे की सप्लाई चेन की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *