LOADING

Type to search

वरदा में पुलिया से नीचे गिरी बेकाबू कार

Local

वरदा में पुलिया से नीचे गिरी बेकाबू कार

Share

पति-पत्नी और 11 माह का बच्चा घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
डूंगरपुर, 25 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र के हीराता गांव में सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। कार में सवार दंपति और उनका 11 माह का मासूम बच्चा हादसे में घायल हो गए। तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार बालाजी नगर निवासी धर्मेश पुत्र नाथूलाल यादव अपनी पत्नी शिल्पा यादव और 11 माह के बेटे के साथ फोफली बोर गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हीराता गांव स्थित जीएसएस के पास कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पुलिया से नीचे गिर गया।
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के पायलट देवीलाल और ईएमटी ताराचंद भोई मौके पर पहुंचे तथा घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *