LOADING

Type to search

बरडिया तालाब में मगरमच्छ, वन विभाग हुआ सतर्क

Local

बरडिया तालाब में मगरमच्छ, वन विभाग हुआ सतर्क

Share

ग्रामीणों को दी सावधानी की हिदायत, रेस्क्यू के लिए जारी किए नंबर
प्रतापगढ़, 25 नवंबर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
प्रतापगढ़ जिले के ग्राम बरडिया (ब्लॉक धमोत्तर), थाना रठांजना के सिंघाड़ा तालाब में मगरमच्छ होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। उप वन संरक्षक सुरेश अग्रवाल ने ग्रामीणों से अपील की है कि तालाब और उसके आसपास बच्चों और मवेशियों को न जाने दें और विशेषकर रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।
वन विभाग तालाब के आसपास निरंतर निगरानी रख रहा है और जल्द ही मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू करेगा। विभाग ने आपात स्थिति या मगरमच्छ तालाब से बाहर दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर 7023939369, 7568098475 और 9950235349 जारी किए हैं, ताकि समय पर और सुरक्षित रेस्क्यू सुनिश्चित किया जा सके।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *