LOADING

Type to search

शराब के नशे में छोटे ने ली बड़े भाई की जान

Local

शराब के नशे में छोटे ने ली बड़े भाई की जान

Share

लाठी से किया था हमला, हत्या का मामले में आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर, 25 नवंबर:
जिले में ओगणा थाना क्षेत्र के पड़ावली चौकी अंतर्गत लहुरो का वास में सोमवार देर शाम पारिवारिक विवाद ने एक परिवार को झकझोर दिया। शराब के नशे में छोटे भाई और बड़े भाई के बीच तर्क-वितर्क अचानक मारपीट में बदल गया। इस दौरान छोटे भाई हीरा लाल ने लाठी उठाकर बड़े भाई रता लाल पर जोरदार वार कर दिए, जिससे रता लाल मौके पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी ने बताया कि दोनों शराब पी रहे थे और किसी मामूली मुद्दे को लेकर कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर हाथापाई हुई और छोटे भाई ने पास रखी लाठी से बड़े भाई पर हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद आरोपी वहां से भाग गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
ओगणा थाना पुलिस दल तत्काल मौके पर पहुंचा और घटना स्थल का निरीक्षण किया। थानाधिकारी रामावतार ने बताया कि घर में अन्य कोई मौजूद नहीं था, इसलिए झगड़े को रोकने वाला कोई नहीं था। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हत्या नशे में हुई झगड़े का परिणाम है।
मृतक का शव गोगुंदा अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने कुछ ही देर बाद आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस अब हत्या के कारणों, पारिवारिक पृष्ठभूमि और घटना में शामिल सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
यह मामला शराब के नशे में परिवारिक विवाद का दुखद परिणाम बन गया और स्थानीय लोगों में चिंता और शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *