LOADING

Type to search

फतहसागर ओवरफ्लो पर चाहिए नया समानांतर रोड

Local

फतहसागर ओवरफ्लो पर चाहिए नया समानांतर रोड

Share

भीड़ और जाम को देखते हुए शहरवासियों ने की पुल निर्माण की मांग
उदयपुर, 25 नवम्बर:
फतहसागर पाल पर हर दिन बढ़ती भीड़ और वाहनों की दबाव को देखते हुए समानांतर नया पुल रोड बनाने की मांग उठ रही है। पानी देखने आने वाले पर्यटक, युवाआं और विद्यार्थियों की संख्या के कारण मौजूदा पुल रोड अक्सर जाम में फंस जाता है। विशेषकर हर रविवार, छुट्टियों और मेले के दौरान यह समस्या और बढ़ जाती है।
ओवरफ्लो और भीड़ का दबाव
शहर में फतहसागर पाल युवाओं और पर्यटकों की पसंदीदा जगह बन गई है। यहां वाहन पार्किंग की पर्याप्त जगह न होने से मौजूदा पुल पर लगातार जाम लग जाता है। ओवरफ्लो और आसपास के क्षेत्र में आवाजाही बाधित हो रही है।
नई तकनीक से पुल निर्माण संभव
विशेषज्ञों का मानना है कि पाल की दीवार और पहाड़ी किनारे पर आरसीसी पिल्लर खड़े कर फ्लाईओवर जैसी स्लेब तैयार की जा सकती है। इसके अलावा लोके ब्रिज के रूप में विकल्प भी उपलब्ध है। प्रवेश द्वार के पास पिछले साल बने फिश एक्वेरियम के हिस्से को थोड़ा हटाकर समानांतर पुल बनाया जा सकता है।
काले किवाड़ पर बनाया था समानांतरण पुल
काले किवाड़ के पास मल्लातलाई मोड़ पर संकड़ी पुल के कारण जाम लगने पर नगर प्रशासन ने समानांतरण पुल बनाया, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम हुई। उसी तरह फतहसागर ओवरफ्लो के सामने भी समानांतर पुल निर्माण की योजना बनाई जा सकती है।
नगर निगम और जल संसाधन विभाग मौके पर फिजिबिलिटी देख कार्ययोजना तैयार कर सकते हैं। नए पुल से न केवल जाम कम होगा, बल्कि फतहसागर पाल आने वाले पर्यटकों और शहरवासियों के लिए आवाजाही सुरक्षित और आसान होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *