इथियोपिया के सुलगे ज्वालामुखी का असर उदयपुर के मौसम पर
Share
उदयपुर, 26 नवम्बर: इथियोपिया के सुलगे ज्वालामुखी की आसमां में उठी राख का असर उदयपुर के मौसम पर भी रहा। इसके चलते बुधवार को सूरज की तीव्रता नजर नहीं आई। आसमां में राख के चलते आसमान में नीलापन की जगह धुंधलापन दिखाई दिया। सूरज इस तरह दिखाई दिया जैसे उस पर धुंध की चादर जमी हो।
मौसम विभाग एवं सेटेलाइट तस्वीकरों के अनुसार ज्वालामुखी से निकली राख प्रदेश के आसमान में 25 हजार से 45 हजार फीट उंचाई बिखरी हुई है। जिसके चलते उदयपुर का नहीं, बल्कि समूचे राजस्थान का मौसम प्रभावित हुआ। हालांकि बताया गया कि जो राख आसमान में उड़ रही है, वह उदयपुर या राजस्थान के इलाकों में गिरने की संभावना नहीं है। इसकी बजाय राख के बादल आगे उत्तरी इलाकों की ओर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहे हैं। इसका प्रभाव उदयपुर के वायु गुणवत्ता सूचक पर भी न हीं पड़ा। हालांकि हवाई उड़ानों को लेकर इसका असर पड़ने की संभावन जताई जा रही है।
नहीं आई इंडिगो की उड़ान
उदयपुर में बुधवार को दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ान नहीं आई। हालांकि इसके कारणों के पीछे क्या कारण रहे, सामने नहीं आए। तकनीकी खराबी को लेकर भी दिन भर चर्चा रही। दैनिक विमान सेवा के नहीं आने यात्री अवश्य परेशान दिखे। यही सेवा वापस दिल्ली की ओर रवाना होनी थी।
रात के तापमान में गिरावट
मौसम कार्यालय डबोक के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया जो मंगलवार को क्रमश: 24.3 डिग्री व 14.5 डिग्री था। न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार 27 नवम्बर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस राजस्थान में एक्टिव होगा। इससे मौसम में परिवर्तन होगा जिसका असर उदयपुर संभाग में भी नजर आएगा।
