उदयपुर से दिल्ली-मुंबई के लिए 5 एक्स्ट्रा फ्लाइट्स
Share
17 से 22 दिसंबर तक यात्रियों को मिलेगी राहत
उदयपुर, 28 नवंबर : स्पाइसजेट ने दिसंबर के तीसरे सप्ताह में उदयपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए 5 अतिरिक्त फ्लाइट्स चलाने की घोषणा की है। ये फ्लाइट्स 17 से 22 दिसंबर के बीच सीमित समय के लिए संचालित होंगी और सीजनल ट्रैवल डिमांड बढ़ने पर यात्रियों को सीट उपलब्धता में राहत देंगी।
उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट से वर्तमान में 6 प्रमुख शहरों—दिल्ली, मुंबई, जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद और इंदौर के लिए रोजाना 24 फ्लाइट्स संचालित होती हैं। नई सर्विस से दिल्ली और मुंबई रूट पर ऑप्शन बढ़ेंगे और पिक डेट्स पर बुकिंग के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।
नई फ्लाइट शेड्यूल:
17 दिसंबर: SG 9235 उदयपुर से दिल्ली, शाम 5:30 बजे रवाना, 7:30 बजे दिल्ली पहुँचेगी। Q-400 एयरक्राफ्ट (90 सीट) में ऑपरेशन।
19 दिसंबर: SG 9220 उदयपुर से दिल्ली दोपहर 2:20 बजे, SG 9211 उदयपुर से मुंबई शाम 4:30 बजे। दोनों पर बोइंग 737-800 (189 सीट) लगाया गया।
22 दिसंबर: SG 9212 मुंबई से उदयपुर सुबह 10 बजे, SG 9221 दिल्ली से उदयपुर दोपहर 12:10 बजे। दोनों फ्लाइट्स बोइंग 737-800 में।
