LOADING

Type to search

‘वागड़ वीर युवा सीएलजी’ से अपराध नियंत्रण को मिलेगी नई ताकत

Local

‘वागड़ वीर युवा सीएलजी’ से अपराध नियंत्रण को मिलेगी नई ताकत

Share

डूंगरपुर पुलिस ने युवाओं की टीम गठित की
डूंगरपुर, 30 नवम्बर:
डूंगरपुर में अपराध रोकथाम और समाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने प्रदेश की पहली ‘वागड़ वीर युवा सीएलजी’ की स्थापना की है। एसपी मनीष कुमार द्वारा शुरू की गई इस पहल ने युवाओं को पुलिसिंग और समाज सेवा से सीधे जोड़ने का नया रास्ता खोल दिया है।
अब तक 600 युवा इस मुहिम से जुड़ चुके हैं, जो विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। 18 से 30 वर्ष आयु के युवा इस संगठन के सदस्य बन सकते हैं। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि बढ़ते अपराधों और उनमें युवाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए उन्हें सही दिशा देने और समाज के लिए उपयोगी बनाने का यह प्रयास किया गया है।
‘वागड़ वीर युवा सीएलजी’ सदस्य आम लोगों तक कानून संबंधी जानकारी पहुंचाने, नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने, साइबर ठगी, यौन अपराधों और संपत्ति संबंधी अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने में पुलिस की मदद करेंगे। साथ ही पावर बाइकरों की अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण में भी योगदान देंगे।
एसपी के अनुसार यह पहल युवाओं के व्यक्तिगत और पेशेवर विकास में भी सहायक होगी। टीमवर्क, संचार, नेतृत्व और समस्या-समाधान जैसी क्षमताएं विकसित करने का उन्हें मौका मिलेगा।
यह कार्यक्रम न केवल अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएगा, बल्कि युवाओं को समाज में प्रेरक और आदर्श भूमिका निभाने का भी अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *