LOADING

Type to search

सड़क हादसे में कार्गो कर्मचारी की मौत

Local

सड़क हादसे में कार्गो कर्मचारी की मौत

Share

परिजन बोले—कंपनी के दबाव में गया था जल्दी, 50 लाख मुआवजे की मांग; देर शाम तक विरोध
चित्तौड़गढ़, 2 दिसंबर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
शंभूपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय आशीष गाडरी उर्फ बबलू की मौत हो गई। सिंदोवरी निवासी आशीष कार्गो मोटर्स, अरनिया पंथ में कार्यरत था और ड्यूटी पर जाते समय पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गिरते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे 108 एम्बुलेंस से श्रीसांवलिया जी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही समाजजन जिला अस्पताल में जमा हो गए और बाद में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजय राव के नेतृत्व में कार्गो मोटर्स के बाहर पहुंचकर विरोध जताया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि आशीष पर समय पर पहुंचने का लगातार दबाव डाला जाता था, इसी वजह से वह रोज जल्दी निकलता था और इसी दबाव में उसकी जान चली गई। परिजन व समाजजन ने कंपनी से 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की और शाम तक कंपनी के बाहर धरना दिया। कंपनी प्रबंधन की तरफ से देर शाम तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
हंगामे की सूचना पर शंभूपुरा थानाधिकारी रामलाल और सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। पुलिस ने पिकअप और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
दो छोटे बच्चों का सहारा छिना, परिवार में मातम
आशीष दो छोटे बच्चों—एक चार साल का और दूसरा छह महीने का—का पिता था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, ऐसे में घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य खोने से परिवार पर बड़ा संकट आ गया है। समाजजन और परिजन प्रशासन से न्याय और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *