LOADING

Type to search

राजसमंद में विस्फोटक से भरी पिकअप पकड़ी गई

Local

राजसमंद में विस्फोटक से भरी पिकअप पकड़ी गई

Share

दो आरोपी गिरफ्तार, बिना कागज ले जा रहा था जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर
राजसमंद, 2 दिसंबर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
श्रीनाथजी थाना पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की पिकअप से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वाहन आमेट से नाथद्वारा की ओर आ रहा था।
डीएसपी शिप्रा राजावत ने बताया कि तलाशी में पिकअप से डेटोनेटर, जिलेटिन की छड़ें और अन्य विस्फोटक सामग्री मिली। ड्राइवर हिम्मत सिंह और उसके साथी भगवत सिंह से पूछताछ में पता चला कि उनके पास किसी भी प्रकार के परमिट या दस्तावेज नहीं थे।
माइनिंग में उपयोग की आशंका, सप्लाई चैन की जांच
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह सामग्री माइनिंग ब्लास्ट में उपयोग की जा सकती थी। पुलिस यह जांच कर रही है कि विस्फोटक कहां से लाए गए, किसे सप्लाई किए जाने थे और बिना वैध अनुमति के परिवहन कैसे हो रहा था। वाहन और समस्त सामग्री को जब्त कर आगे की पूछताछ जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *