LOADING

Type to search

बिजली हादसे में झुलसे हेड कॉन्स्टेबल की जिंदगी की जंग जारी

Local

बिजली हादसे में झुलसे हेड कॉन्स्टेबल की जिंदगी की जंग जारी

Share

इलाज पर 40 लाख से ज्यादा खर्च, पुलिस महकमे ने जुटाए 7 लाख से अधिक
डूंगरपुर, 3 दिसम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
कुआं थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल रविन्द्र सिंह राठौड़ पिछले पांच महीनों से मौत और जिंदगी के बीच संघर्ष कर रहे हैं। 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे रविन्द्र सिंह का गुजरात के अहमदाबाद स्थित जायडस अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक उनके उपचार पर 40 लाख से अधिक खर्च हो चुका है।
हादसे के बाद लगातार सर्जरी
5 जुलाई को साबला क्षेत्र में अपने भतीजे के निर्माणाधीन मकान का काम देखने जाते समय वह 33 केवी लाइन की चपेट में आ गए। डूंगरपुर अस्पताल से हालत बिगड़ने पर उन्हें गुजरात रेफर किया गया। पिछले पांच महीनों में कई बड़ी सर्जरी की जा चुकी हैं। मंगलवार को हुई जटिल सर्जरी पर ही करीब 4 लाख रुपए खर्च हुए।
पुलिस महकमे ने बढ़ाया मदद का हाथ
रविन्द्र सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए एसपी मनीष कुमार ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों से आर्थिक सहयोग की अपील की। सभी ने एकजुटता दिखाते हुए 7 लाख 3 हजार 120 रुपए की सहायता राशि जुटाई, जिसे परिजनों तक पहुंचाया गया। परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के सहयोग के साथ पुलिस महकमे की इस आर्थिक मदद ने कठिन समय में बड़ी राहत दी है। रविन्द्र सिंह अभी भी जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं और आगे और सर्जरी की जरूरत हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *