LOADING

Type to search

नागफणी घाटे में कार 100 फीट खाई में गिरी

Local

नागफणी घाटे में कार 100 फीट खाई में गिरी

Share

एक बुजुर्ग की मौत, तीन घायल

डूंगरपुर, 3 दिसम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के मोदर तलैया रोड पर मंगलवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में गुजरात से जैन मंदिर दर्शन को जा रही कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए। नागफनी घाटे के तीखे मोड़ पर चालक टर्न नहीं ले पाया और कार कई बार पलटती हुई नीचे जा रुकी।
मोड़ पर बिगड़ा संतुलन, खाई में लुढ़की कार
जानकारी के अनुसार गुजरात के आणद निवासी परेश धीरजलाल (65), हसमुखभाई (82) और किरण जैन (63) जैन मंदिर नागफनी दर्शन को जा रहे थे। मंदिर से कुछ दूरी पहले घाट के उतार पर कार का नियंत्रण अचानक छूट गया और वाहन सड़क छोड़ते ही गहरी खाई में जा गिरा।
ग्रामीणों ने घायलों को निकाला
राहगीरों और गांव वालों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। काफी मेहनत के बाद तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की सहायता से बिछीवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। हसमुख जैन की हालत गंभीर होने पर उन्हें गुजरात रेफर किया गया, लेकिन मार्ग में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकाला। घटना से जैन समाज में शोक व्याप्त है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *