LOADING

Type to search

भटेवर-खेरोदा ओवरब्रिज से दरोली-डबोक होते हुए देबारी स्टेशन तक नई ब्रॉडगेज लाइन का प्रस्ताव

Local

भटेवर-खेरोदा ओवरब्रिज से दरोली-डबोक होते हुए देबारी स्टेशन तक नई ब्रॉडगेज लाइन का प्रस्ताव

Share

राज्यसभा में सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने रखी मांग, मेवाड़ की रेल कनेक्टिविटी होगी सुदृढ़
उदयपुर, 11 दिसंबर:
मेवाड़ क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी सुधारने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने भटेवर से खेरोदा-डबोक-देबारी नई ब्रॉडगेज लाइन के सर्वेक्षण और निर्माण की मांग राज्यसभा में रखी।
सांसद गरासिया ने बताया कि मेवाड़ पर्यटन सर्किट में चित्तौड़गढ़, उदयपुर, नाथद्वारा और रणकपुर से लेकर बांसवाड़ा तक पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है। बड़ी सादड़ी-मावली-उदयपुर रेलमार्ग पर यात्रियों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज हुई है। मावली स्टेशन पर पावर चेंज के कारण अतिरिक्त समय लगता है और भविष्य में नीमच से आने वाली ट्रेनें भी मावली, खेमली, भीमल और देबारी होते हुए उदयपुर पहुंचेगी, जिससे यात्रा समय और बढ़ने की संभावना है।
प्रस्तावित रूट और लाभ
सांसद ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए भटेवर-खेरोदा ओवरब्रिज से दरोली-डबोक होते हुए देबारी स्टेशन तक नई ब्रॉडगेज लाइन बिछाने का प्रस्ताव रखा गया है। इससे उदयपुर आने वाली ट्रेनों का समय कम होगा, यात्रियों को तेज़, सुगम और भरोसेमंद सेवा मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *