LOADING

Type to search

बावलवाड़ा में अनोखी शाही शादी, हेलिकॉप्टर से तोरण मारने पहुंचा दूल्हा

Local

बावलवाड़ा में अनोखी शाही शादी, हेलिकॉप्टर से तोरण मारने पहुंचा दूल्हा

Share

उड़नखटोले में विदा होकर आई दुल्हन
देखने उमड़ा जनसैलाब
उदयपुर, 11 दिसंबर:
उदयपुर जिले के खेरवाड़ा उपखंड के बावलवाड़ा में गुरुवार को ऐसी शाही शादी देखने को मिली, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गई। यहां एक दूल्हा कार या घोड़ी नहीं, बल्कि हेलिकॉप्टर में सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा। यह दृश्य देखने के लिए न सिर्फ मैदान बल्कि आस-पास की पहाड़ियों तक लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
बावलवाड़ा निवासी प्रग्नेश पंचाल की शादी गुजरात के साबरकांठा जिले के चिठोड़ा गांव में तय हुई थी। बारात रवाना होने के समय प्रग्नेश हेलिकॉप्टर में सवार होकर ससुराल पहुंचा। डाक बंगला स्थित सीनियर स्कूल खेल मैदान पर बने हेलिपैड पर ग्रामीणों ने मोबाइल कैमरों में यह नजारा कैद किया। सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी गणपत सिंह मय जाब्ता, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड भी मौजूद रहे।
दुल्हन की हुई शाही विदाई
चिठोड़ा गांव में भी हेलिकॉप्टर देखने हजारों लोग एकत्र हो गए। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन करीना को हेलीकॉप्टर में बैठाकर वापस बावलवाड़ा लाया। दुल्हन की यह शाही विदाई सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रही। लौटते समय हेलिकॉप्टर लगभग 2 मिनट ही रुका, जबकि बारात ले जाने के दौरान यह करीब आधे घंटे तक हेलिपैड पर खड़ा रहा।
क्षेत्र में पहली हेलिकॉप्टर वाली शादी
इस क्षेत्र में यह पहली बार हुआ है कि दूल्हा हेलिकॉप्टर से बारात लेकर गया और दुल्हन को उड़नखटोले में लेकर लौटा। शादी के फोटो और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *