LOADING

Type to search

अरुणाचल प्रदेश में 1000 फीट गहरी खाई में ट्रक गिरा, 21 मजदूरों की मौत

National

अरुणाचल प्रदेश में 1000 फीट गहरी खाई में ट्रक गिरा, 21 मजदूरों की मौत

Share

हयुलियांग, 11 दिसंबर: अरुणाचल प्रदेश के अनजॉ जिले के हयुलियांग इलाके में 8 दिसंबर की रात एक ट्रक 1000 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ड्राइवर, क्लीनर और अन्य मजदूरों सहित कुल 21 लोगों की मौत हो गई। घटना के दो दिन बाद केवल एक मजदूर जिंदा बचा, जिसने पैदल चलकर GREF आर्मी कैंप तक पहुंचकर हादसे की जानकारी दी।
रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे 10 घंटे:
आर्मी और बचाव दल को घटनास्थल पर पहुंचने में 10 घंटे लगे। खाई के पास की रोड केवल 10 फीट चौड़ी थी और ट्रक घनी झाड़ियों में फंसा हुआ था। GREF जवान रस्सियों की मदद से 1000 फीट गहरी खाई में उतरे और करीब 4 घंटे की कठिन मशक्कत के बाद 18 शव बरामद किए। शवों को बेले रोप्स की मदद से ऊपर लाया गया।
हादसे के बाद की जांच
स्थानीय पुलिस, NDRF और मेडिकल टीमें मौके पर सक्रिय रहीं। अनजॉ के ADC ने बताया कि जिला परिषद सदस्यों और ठेकेदारों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मजदूरों की पहचान और हादसे के कारण का पता लगाया जा सके।
हादसे का यह स्थल चगलगाम से लगभग 12 किलोमीटर दूर, पहाड़ी और घने जंगल वाले इलाके में है, जिससे बचाव कार्य अत्यंत कठिन साबित हुआ। जिंदा बचे मजदूर ने इस कठिन मार्ग को पार कर अपने जीवन की जान बचाई।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *