LOADING

Type to search

उदयपुर–अहमदाबाद के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत

Local

उदयपुर–अहमदाबाद के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत

Share

सांसद सीपी जोशी बोले—कभी भी हो सकती है घोषणा; मेवाड़ को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी
चित्तौड़गढ़, 12 दिसम्बर
: मेवाड़ के लिए बड़ी खुशखबरी है। उदयपुर से असावरा होते हुए अहमदाबाद तक वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं। रेलवे ने इसके लिए प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं और जल्द ही इस हाईस्पीड ट्रेन की औपचारिक घोषणा की जा सकती है। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने बताया कि उदयपुर–डूंगरपुर–अहमदाबाद रूट पर वंदे भारत के संचालन पर उच्च स्तर पर काम चल रहा है और केंद्र से सकारात्मक संकेत मिले हैं।
उन्होंने बताया कि अहमदाबाद कालूपुर रेलवे स्टेशन के विश्वस्तरीय पुनर्विकास कार्य पूरे होने से पहले ही वंदे भारत का संचालन शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। यह ट्रेन पहले उदयपुर से चलेगी और बाद में चित्तौड़गढ़ को भी इससे जोड़ा जाएगा। इसके लिए चित्तौड़गढ़ में रेलवे पिट लाइन का काम तेजी से चल रहा है। पिट लाइन तैयार होते ही ट्रेन को चित्तौड़गढ़ तक बढ़ा दिया जाएगा, जिससे जिले को भी हाईस्पीड रेल सेवा का लाभ मिलेगा।
सांसद जोशी ने यह भी जानकारी दी कि उदयपुर से अहमदाबाद होकर मुंबई के लिए सीधी ट्रेन शुरू करने की तैयारी भी अंतिम चरण में है। रूट के जिन स्टेशनों पर कार्य जारी है, उनके पूरा होते ही यह ट्रेन भी शुरू कर दी जाएगी। यह परियोजना मेवाड़ की कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ क्षेत्र के व्यापार और पर्यटन को भी नया गति देगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *