LOADING

Type to search

उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: 6 गाड़ियों की टक्कर, 4 की मौत

Local

उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: 6 गाड़ियों की टक्कर, 4 की मौत

Share

पत्थर से भरे ट्रेलर से टैंकर टकराया, फॉर्च्यूनर चकनाचूर, 5 किलोमीटर लंबा जाम
उदयपुर, 14 दिसम्बर:
पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर गोगुंदा थाना क्षेत्र के पीर बावजी के पास रविवार शाम 5.30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। पत्थरों से भरे बेकाबू ट्रेलर के टैंकर से टकराने के बाद फॉर्च्यूनर कार सहित तीन अन्य गाड़ियां भी टकरा गईं। इस एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल हुए हैं।
हादसे के कारण हाईवे पर करीब दो घंटे तक 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। फॉर्च्यूनर कार टक्कर के बाद पलट गई और उसमें फंसे घायलों को निकालने में सबसे ज्यादा समय लगा। गिर्वा सर्किल के डीएसपी गोपाल चंदेल ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है और डेडबॉडी गोगुंदा हॉस्पिटल में रखवाई गई हैं।
हादसे में घायल प्रताप सिंह (65), गगांधर (40) और बंशीलाल (50) को उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहीं, गुजरात के साबरकांठा निवासी विक्रम हीराजी ठाकुर (29) का गोगुंदा में इलाज किया जा रहा है। अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों और भाजपा के उदयपुर (देहात) जिलाध्यक्ष पुष्करलाल तेली ने बताया कि ट्रेलर पिंडवाड़ा की ओर से अनियंत्रित होकर सड़क पर आया और इसके बाद एक-एक कर वाहन टकराते गए। आठ से अधिक लोग अलग-अलग गाड़ियों में फंस गए।
पुलिस और प्रशासन ने हाईवे पर राहत और बचाव कार्य जारी रखा। दुर्घटना स्थल से गाड़ियां और पत्थरों को हटाकर शाम करीब 7.30 बजे सड़क खोली गई। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *