LOADING

Type to search

बच्चे मोबाइल छोड़ खुद और देश के विकास के बारे में सोचें: राज्यपाल आनंदी बेन

Local

बच्चे मोबाइल छोड़ खुद और देश के विकास के बारे में सोचें: राज्यपाल आनंदी बेन

Share

राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं से संवाद, मोबाइल के दुष्परिणामों पर चेतावनी
उदयपुर, 15 दिसम्बर
: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सिटी पैलेस में आयोजित चित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि पढ़ाई कर रहे बच्चों को मोबाइल छोड़कर अपने भविष्य और देश के विकास के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने चेताया कि मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से बच्चियां भटक सकती हैं और गलत रास्ते पर जा सकती हैं। आनंदी बेन ने बताया कि विकसित देशों जैसे ऑस्ट्रेलिया में बच्चों से मोबाइल दूर रखा जाता है और भारत में भी अभिभावकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
बाल कल्याण केंद्र की परिस्थितियों से मिली सीख
राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश के बाल कल्याण केंद्र में बंद बच्चियों की स्थिति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 12-19 साल की बच्चियां नासमझी में गलत कदम उठा लेती हैं, जिनमें कुछ गर्भवती होती हैं और कुछ के साथ छोटे बच्चे भी होते हैं। ऐसे मामलों को देखकर आज के बच्चों को अपने विकास और सही निर्णय लेने की समझ होनी चाहिए।
कैंसर मुक्त जीवन के लिए वैक्सीन की अपील
राज्यपाल आनंदी बेन ने महिलाओं में बढ़ते कैंसर के मामलों पर चिंता जताई और बच्चियों के लिए देश में उपलब्ध कैंसर वैक्सीन की जानकारी दी। उन्होंने महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से अपील की कि स्कूली बच्चियों को वैक्सीन लगाई जाए, जिससे उन्हें जीवनभर कैंसर रोग से सुरक्षा मिल सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *