LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में ऑटो-ट्रक टक्कर में देवरानी-जेठानी की भी मौत

Local

बांसवाड़ा में ऑटो-ट्रक टक्कर में देवरानी-जेठानी की भी मौत

Share

एक मासूम बाद इलाज के दौरान दम तोड़ा, चार घायल हॉस्पिटल में भर्ती
बांसवाड़ा, 16 दिसम्बर:
बांसवाड़ा–जयपुर नेशनल हाईवे-56 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। सुरपुर स्कूल के पास रविवार देर शाम ऑटो और आयशर ट्रक की टक्कर में घायल दो महिलाओं की सोमवार को उदयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले इसी हादसे में एक तीन वर्षीय मासूम की मौके पर ही जान चली गई थी। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
सदर थाना उप निरीक्षक रामलाल ने बताया कि रविवार देर शाम सुरपुर स्कूल के पास ऑटो और आयशर ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले बांसवाड़ा और बाद में गंभीर हालत को देखते हुए उदयपुर रेफर किया गया।
सोमवार को इलाज के दौरान 30 वर्षीय सविता पत्नी बहादुर मईड़ा और 32 वर्षीय दीपिका पत्नी विकास मईड़ा ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि दोनों महिलाएं आपस में देवरानी-जेठानी थीं। इससे पहले हादसे में तीन वर्षीय हितेष की मौके पर ही मौत हो गई थी।
हादसे में घायल चार अन्य लोगों का उपचार अभी अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें गहन निगरानी में रखा गया है। दोनों मृतक महिलाओं के शव बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। देर शाम होने के कारण सोमवार को पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पीड़ित परिजन हीरालाल ने आयशर ट्रक चालक के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *