LOADING

Type to search

निंबाहेड़ा में शॉर्ट सर्किट से टायर की दुकान में भीषण आग, तीन युवक झुलसे

Local

निंबाहेड़ा में शॉर्ट सर्किट से टायर की दुकान में भीषण आग, तीन युवक झुलसे

Share

सिलेंडर नहीं फटा, वरना हो सकता था बड़ा हादसा
निम्बाहेड़ा, 16 दिसम्बर:
चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से एक टायर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है। गनीमत रही कि दुकान में रखे एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
निंबाहेड़ा सदर थाना अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे सूचना मिली कि नेशनल हाईवे-56 (निंबाहेड़ा–अजमेर मार्ग) पर वंडर सीमेंट फैक्ट्री के पास स्थित एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं।
दुकान में वेल्डिंग का सामान, टायर, ऑयल के ड्रम और एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे। आग तेजी से फैलने के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सिलेंडर आग की चपेट में आने के बावजूद नहीं फटा, जिससे आसपास के क्षेत्र ने राहत की सांस ली।
तीन दमकलों ने पाया काबू
आग की गंभीरता को देखते हुए वंडर सीमेंट, जेके सीमेंट और नगर पालिका की तीन दमकल मौके पर बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर तैनात रही।
घायल उदयपुर रेफर, ट्रैफिक जाम
हादसे में शाकिर, उनके बेटे शाहिद और दुकान में काम करने वाला नईम गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर कर दिया गया। घटना के चलते हाईवे के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु कराया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *