LOADING

Type to search

विक्रम भट्ट और पत्नी को जेल में तीन कंबल व एक दरी, कोई वीआईपी सुविधा नहीं

Local

विक्रम भट्ट और पत्नी को जेल में तीन कंबल व एक दरी, कोई वीआईपी सुविधा नहीं

Share

उदयपुर, 16 दिसम्बर : तीस करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी को उदयपुर के केंद्रीय जेल में आम कैदियों की तरह रखा जाएगा। जेल अधीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सर्दी से बचाव के लिए तीन कंबल और एक दरी मिलेगी, लेकिन जमीन पर ही सोना होगा। कोई वीआईपी सुविधा नहीं मिलेगी और भोजन के लिए उन्हें कैदियों की लाइन में लगना होगा।
जेल में भट्ट परिवार को आम कैदियों के नियमों का पालन करना होगा। उन्हें विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी, और सभी गतिविधियों में कैदियों के साथ समान व्यवहार करना होगा। जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कानून के अनुसार सभी प्रक्रियाएँ लागू की जाएंगी।
सामान जब्त, शूटिंग सामग्री भूपालपुरा से लाई गई
भूपालपुरा थाना पुलिस ने भट्ट के मुम्बई स्थित ऑफिस की जांच के दौरान साठ से अधिक ट्रंक सामान जब्त कर उदयपुर लाई है। यह सामान इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक डॉ. अजय मूर्डिया के द्वारा फिल्मों की शूटिंग के लिए दिया गया था। एडवोकेट मंजूर हुसैन ने बताया कि इस सामान की कीमत करोड़ों में है और इसे भट्ट परिवार ने देने से इंकार नहीं किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *