LOADING

Type to search

तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की गर्दन में घुसा कांच

Local

तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की गर्दन में घुसा कांच

Share

एमबी अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
उदयपुर, 23 दिसंबर:
शहर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। सूरजपोल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में ऑटो चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पीछे से आई तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो का अगला कांच टूटकर सीधे चालक के गले में जा घुसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मंगलवार सुबह एमबी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सरकारी फतह स्कूल के बाहर हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे सरकारी फतह स्कूल के बाहर हुआ। मृतक की पहचान अमजद (35) पुत्र निवासी खांजीपीर, गोसिया कॉलोनी के रूप में हुई है। अमजद ऑटो लेकर हनुमान जी मंदिर के पास से गुजर रहा था, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण, ऑटो में ही फंसा रहा चालक
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो का फ्रंट कांच चकनाचूर होकर अमजद के गले में जा धंसा। वह लहूलुहान हालत में ऑटो में ही फंसा रह गया। राहगीरों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में एमबी अस्पताल पहुंचाया, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
अज्ञात कार चालक की तलाश में पुलिस
घटना की सूचना पर सूरजपोल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *