LOADING

Type to search

विवादित प्रो. ढाका को सेवामुक्त, आरजीएचएस स्लैब में शामिल विवि कर्मचारी

Local

विवादित प्रो. ढाका को सेवामुक्त, आरजीएचएस स्लैब में शामिल विवि कर्मचारी

Share

सुखाड़िया विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल बैठक
उदयपुर, 23 दिसंबर।
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल (BOM) की बैठक मंगलवार को कुलगुरु प्रो. बी. पी. सारस्वत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विश्वविद्यालय ने अपने कर्मचारियों को अब राज्य कर्मियों के समान आरजीएचएस (राजस्थान ग्रुप हेल्थ सर्विस) स्लैब में शामिल करने का निर्णय लिया। इससे विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को राज्य कर्मियों के समान चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा और उनका स्वास्थ्य सुरक्षा नेटवर्क मजबूत होगा।
बैठक में लंबित दो पुस्तकालय अध्यक्षों को केरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पदोन्नति का लाभ देने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। बैठक में विधायक उदय लाल डांगी, वित्त विभाग से सीआर देवासी, सरकार के प्रतिनिधि कुलदीप गहलोत और राजीव सक्सेना, रजिस्ट्रार डॉ. बीसी गर्ग, वित्त नियंत्रक गिरीश कच्छारा, प्रो. हनुमान प्रसाद, प्रो. दिग्विजय भटनागर, प्रो. सीपी जैन और डॉ. बालूदान बारहट उपस्थित रहे।
नेहरू हॉस्टल के बाहर सर्विस रोड निर्माण को मिली मंजूरी
बैठक में नेहरू हॉस्टल के बाहर से सेक्टर तीन की सर्विस रोड निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया गया। इसके लिए पहले से अधिग्रहित भूमि का मुआवज़ा विश्वविद्यालय ने दे दिया है। सड़क का निर्माण राज्य सरकार की अनुमति के अधीन होगा। इससे स्थानीय क्षेत्रवासियों के आवागमन में सुविधा होगी और नेहरू हॉस्टल क्षेत्र में यातायात और प्रवेश आसान होगा।
भौतिक शास्त्र विभाग के प्रो. ढाका को सेवामुक्त करने का निर्णय
लोक भवन के आदेश और जांच समिति की अनुशंसा के आधार पर भौतिक शास्त्र विभाग के प्रो. एम. एस. ढाका को सेवामुक्त करने का भी निर्णय लिया गया। प्रारंभिक नियुक्ति में भ्रामक और असत्य दस्तावेज प्रस्तुत करने के आरोप में प्रो. ढाका के खिलाफ जांच की गई थी। जुलाई 2023 में प्रबंध मंडल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी और 17 अक्टूबर 2025 को लोक भवन ने नियम 73(4) के तहत कार्रवाई का आदेश दिया। मंगलवार की बैठक में इसके अनुसार सेवा समाप्ति आदेश जारी कर दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *