LOADING

Type to search

विक्रम भट्ट दंपती की जमानत पर फैसला आज

Local

विक्रम भट्ट दंपती की जमानत पर फैसला आज

Share

पिता की बीमारी का हवाला देते हुए मांगी अंतरिम जमानत
उदयपुर, 23 दिसंबर:
फिल्म निर्माण के नाम पर 30 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के चर्चित मामले में फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट की जमानत को लेकर फैसला सुरक्षित रख लिया गया। अदालत बुधवार को फैसला सुनाएगी। इससे पहले मंगलवार को महिला उत्पीड़न न्यायालय के विशेष न्यायाधीश वैभव टेलर ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी।
विक्रम भट्ट के अधिवक्ता जे.के. दवे ने दलील दी कि पुलिस द्वारा जांच और पूछताछ की प्रमुख प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। उन्होंने भट्ट के पिता की गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत की भी मांग की। अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि मामला गंभीर आर्थिक अपराध से जुड़ा है और आरोपी प्रभावशाली हैं। जमानत मिलने की स्थिति में गवाहों को प्रभावित किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
गौरतलब है कि इस प्रकरण में भट्ट दंपती पर एक फिल्म प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर करीब 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इससे पहले एसीजेएम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। यह मामला इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रमुख डॉ. अजय मुर्डिया की शिकायत पर दर्ज किया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *