LOADING

Type to search

जीजा को पीटकर भगाया, महिला को बंधक बनाकर किया गैंगरेप

Local

जीजा को पीटकर भगाया, महिला को बंधक बनाकर किया गैंगरेप

Share

मध्यप्रदेश सीमा के पास वारदात, पांच संदिग्ध हिरासत में
बांसवाड़ा, 24 दिसम्बर
: जिले में मध्यप्रदेश की सीमा के पास सुनसान जगह पर एक महिला को बंधकर बनाकर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला अपने जीजा के साथ सामाजिक कार्यक्रम में जा रही थी। आरोपियों ने जीजा को पीटकर भगा दिया और इसके बाद घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। घटना तीन दिन पुरानी बताई गई है।
पुलिस उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा के अनुसार आंबापुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 32 वर्षीया महिला मध्यप्रदेश निवासी अपने जीजा के साथ 21 दिसंबर की रात एक सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रही थी। मध्यप्रदेश की सीमा के पास अचानक तीन मोटर साइकिलों पर आए 8 जनों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने जीजा को मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर बदमाशों ने बंधक बनाकर रातभर गैंगरेप किया।
नोतरा में जा रही थी महिला
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सामाजिक कार्यक्रम नोतरा में जा रही थी, तब उसके साथ यह घटना हुई। जीजा को मारपीट कर भगाने के बाद बदमाश उसे पास ही एक सुनसान जगह पर ले गए। रातभर बंधक बनाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। सुबह उसे बुआ के घर के पास छोड़कर फरार हो गए। बुआ के घर पहुंचने पर उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद वह बुआ के साथ पुलिस थाने पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी।
2 नामजद सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट
डिप्टी मीणा ने बताया कि पीड़िता ने दो 2 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दी है। उसके बयान लिए हैं। पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराया है। इसकी रिपोर्ट अब सामने नहीं आई है। मामले में पांच संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पूर्व मंत्री धनसिंह रावत ने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से इस घटना को लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई कराने का अनुरोध किया है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *