LOADING

Type to search

चलती कार में आईटी कंपनी मैनेजर से सामूहिक दुष्कर्म

Local

चलती कार में आईटी कंपनी मैनेजर से सामूहिक दुष्कर्म

Share

बर्थडे पार्टी के बाद विश्वासघात, सीईओ सहित तीनों आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर, 24 दिसंबर:
शहर में एक निजी आईटी कंपनी की महिला मैनेजर के साथ चलती कार में कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी ही कंपनी के सीईओ, एक महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सुखेर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार घटना 20 दिसंबर की है। उस दिन कंपनी के सीईओ के जन्मदिन और नववर्ष के उपलक्ष्य में शोभागपुरा स्थित एक होटल में पार्टी आयोजित की गई थी। देर रात तक चली पार्टी में शराब का सेवन किया गया। पीड़िता की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि जब अन्य मेहमान चले गए, तब उसे घर छोड़ने के बहाने कंपनी के सीईओ भी उसी की कार में बैठ गए। उनके साथ महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसका पति भी मौजूद था।
इस बीच उसे तरल पदार्थ पीने को दिया गया, जिसे पीने के बाद वह अचेत सी हो गई। चलती कार में उसके साथ जबरदस्ती की गई। सुबह होश आने पर उसने खुद को गंभीर रूप से असहज स्थिति में पाया और शरीर पर चोटों के निशान मिले।
पीड़िता के अनुसार, बाद में उसने कार में लगे डैशकैम की रिकॉर्डिंग देखी, जिसमें घटना के दृश्य और आवाजें रिकॉर्ड बताई जा रही है। इसी के आधार पर पुलिस ने 23 दिसंबर को सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच महिला अपराध प्रकोष्ठ की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधुरी वर्मा को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *