LOADING

Type to search

राशमी में यूरिया संकट गहराया, सहकारी समिति पर उमड़ी किसानों की भीड़

Local

राशमी में यूरिया संकट गहराया, सहकारी समिति पर उमड़ी किसानों की भीड़

Share

चित्तौड़गढ़, 26 दिसम्बर : राशमी क्षेत्र में यूरिया खाद की भारी किल्लत के चलते सहकारी समिति पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद वितरण के दौरान अव्यवस्था की आशंका को देखते हुए महिला कॉन्स्टेबल सहित पुलिस बल तैनात किया गया। गेहूं व सरसों की फसलों में सिंचाई के बाद यूरिया की जरूरत होने से किसान परेशान हैं। डीएपी खाद की कमी से पहले ही जूझ रहे किसानों को अब यूरिया के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। समिति में यूरिया पहुंचने की सूचना मिलते ही किसान अस्थाई भवन पर जमा हो गए, लेकिन सीमित मात्रा होने के कारण सभी को खाद नहीं मिल सकी। कुछ किसानों को यूरिया मिला, जबकि कई को निराश होकर लौटना पड़ा। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से पैदावार पर असर पड़ेगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *