LOADING

Type to search

राजसमंद दुग्ध संघ प्रबंधक संचालक को नोटिस

Local

राजसमंद दुग्ध संघ प्रबंधक संचालक को नोटिस

Share

टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप
राजसमंद, 27 दिसम्बर:
राजसमंद जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रबंधक संचालक अनिल कुमार बराला को ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आरोप है कि निविदा प्रक्रिया के दौरान नियमों की अनदेखी करते हुए मनमर्जी से शर्तें जोड़ी गईं, जिससे पारदर्शिता प्रभावित हुई।
प्रकरण की शिकायत संघ के अध्यक्ष द्वारा की गई थी, जिसके बाद राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड जयपुर के वित्तीय सलाहकार द्वारा जांच की गई। जांच में क्रेट वॉशिंग, दूध एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की पैकिंग, सार्टिंग तथा लोडिंग से संबंधित ऑनलाइन निविदा में आरटीपीपी एक्ट 2013 एवं उसके नियमों के विपरीत शर्तें जोड़ने की पुष्टि हुई।
जांच रिपोर्ट के आधार पर आरसीडीएफ के महाप्रबंधक ने प्रबंधक संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त संबंधित निविदा को अग्रिम आदेश तक स्थगित रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। वहीं प्रबंधक संचालक अनिल कुमार बराला ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि उन्होंने नोटिस का जवाब भेज दिया है तथा भुगतान में अनियमितता के आरोप एक साजिश है, वे पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *