विजय-रश्मिका की शाही शादी की चर्चा, फरवरी में उदयपुर बनेगा गवाह
Share
दावा– 26 फरवरी को पैलेस वेडिंग, हैदराबाद में होगी इंडस्ट्री रिसेप्शन
उदयपुर, 30 दिसम्बर: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित स्टार कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से डेटिंग और सगाई की अटकलों के बीच अब दावा किया जा रहा है कि दोनों फरवरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में दोनों सात फेरे लेंगे। यह शादी बेहद निजी होगी, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
एक टीवी चैनल से बातचीत में बताया है कि शादी उदयपुर के एक शाही पैलेस में आयोजित की जाएगी। विवाह के बाद विजय और रश्मिका हैदराबाद में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों और सेलेब्रिटीज के लिए एक भव्य रिसेप्शन पार्टी दे सकते हैं। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी शादी की तारीख या स्थान को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले 3 अक्टूबर को हैदराबाद में दोनों की सगाई होने की खबरें सामने आई थीं, जो कथित तौर पर एक प्राइवेट सेरेमनी थी। वहीं, करीब दो महीने पहले रश्मिका मंदाना को उदयपुर में स्पॉट किया गया था, जिसके बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि वह वेडिंग वेन्यू देखने आई हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में रश्मिका ने अपने निजी जीवन को लेकर चल रही अफवाहों पर कहा था कि वह न तो शादी की खबरों की पुष्टि करना चाहती हैं और न ही खंडन। उन्होंने कहा था कि जब सही समय आएगा, तब वह इस पर खुलकर बात करेंगी।
वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो विजय और रश्मिका की ऑन-स्क्रीन जोड़ी ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में दर्शकों को खूब पसंद आई है। इसी बीच उनकी निजी जिंदगी को लेकर यह खबरें फैंस के बीच उत्सुकता और चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
