LOADING

Type to search

मजदूर बन पुलिस ने दबोचा दुष्कर्म का फरार आरोपी, 5 हजार रुपए का इनामी गिरफ्तार

Local

मजदूर बन पुलिस ने दबोचा दुष्कर्म का फरार आरोपी, 5 हजार रुपए का इनामी गिरफ्तार

Share

बांसवाड़ा, 31 दिसम्बर: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में 11 महीने से फरार चल रहे आरोपी को दानपुर थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया। आरोपी शंकर पुत्र मानु, जिस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था, को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी मजदूर बनकर शहर की निर्माण साइट्स पर तीन दिन तक दबिश देते रहे।
घटना 31 जनवरी 2025 की है, जब कालाखेत निवासी पीड़िता अपनी सहेली के साथ घर से निकली और शंकर ने उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। पुलिस ने तुरंत अपहरण का मामला दर्ज किया। करीब पांच महीने बाद 8 जुलाई 2025 को पीड़िता सुरक्षित घर लौट आई, लेकिन आरोपी फरार रहा।
पुलिस ने मध्यप्रदेश के रतलाम, इंदौर और उज्जैन में भी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर सूचना मिली कि आरोपी उदयपुर में मजदूरी कर रहा है। इसके बाद एएसआई वीरेंद्र राज सिंह और कॉन्स्टेबल हीरालाल ने खुद को ठेकेदार बताकर तीन दिन तक निर्माण साइट्स पर घूमकर आरोपी की पहचान की।
आखिरकार, छत भराई के दौरान आरोपी का नाम मजदूर लिस्ट में सामने आया और उसे तुरंत डिटेन कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है। मामले की जांच जारी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *