LOADING

Type to search

रुपए डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Local

रुपए डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Share

‘भारतीय बच्चों बैंक’ लिखी नकली नोटों की 6 गड्डियां जब्त, प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रतापगढ़, 31 दिसम्बर:
प्रतापगढ़ पुलिस और डीएसटी टीम ने रुपए दोगुना करने का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकली नोटों की छह गड्डियां बरामद की हैं, जिन पर ‘भारतीय बच्चों बैंक’ लिखा हुआ था। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर की गई।
50 हजार के बदले 2 लाख का झांसा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्रसिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ गजेंद्रसिंह राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी दीपक बंजारा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 29 दिसंबर 2025 को अहिंसा नगर निवासी कुंदन सुधार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 17 दिसंबर को इंस्टाग्राम के जरिए एक व्यक्ति से संपर्क हुआ, जिसने रुपए दोगुना या तिगुना करने का लालच दिया। आरोपी ने 50 हजार रुपए के बदले 2 लाख रुपए देने का दावा किया।
पैसे लेकर फरार
20 दिसंबर को आरोपी ने कुंदन को जावद बस स्टैंड बुलाया, जहां रुपए लेकर बिना नंबर की मोटरसाइकिल से फरार हो गया। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
नीमच बस स्टैंड से गिरफ्तारी
तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंदसौर, नीमच और जीरन क्षेत्र में तलाश की। 30 दिसंबर को नीमच बस स्टैंड से दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने ठगी की वारदात कबूल की। तलाशी में उनके पास से 50-50 हजार रुपए की छह नकली गड्डियां मिलीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्रसिंह उर्फ पिंटू उर्फ कोहिनूर (निवासी पालदरा खेड़ा, नीमच) और घनश्याम उर्फ काना (निवासी उदपुरा, चित्तौड़गढ़) के रूप में हुई है। पुलिस अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *