LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में पाइपलाइन लीकेज से जल संकट की आशंका

Local

बांसवाड़ा में पाइपलाइन लीकेज से जल संकट की आशंका

Share

कालिका माता टंकी की राइजिंग मेन लाइन में खराबी, शाम 4 बजे से सप्लाई बंद
बांसवाड़ा, 31 दिसम्बर:
बांसवाड़ा शहर में मुख्य पानी की पाइपलाइन में आई तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार को जल संकट की स्थिति बन सकती है। रतलाम रोड स्थित कालिका माता जलदाय टंकी की राइजिंग मेन लाइन में अचानक बड़ा लीकेज हो गया, जिससे भारी मात्रा में पानी बहने लगा। स्थिति को देखते हुए जलदाय विभाग ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया है।
शाम 4 बजे के बाद नहीं होगी जलापूर्ति
जलदाय विभाग के अधिकारियों के अनुसार पाइपलाइन मरम्मत का कार्य जटिल होने के कारण आज शाम 4 बजे के बाद कालिका माता टंकी से होने वाली नियमित जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर वेल्डिंग सहित अन्य आवश्यक सुधार कार्य कर रही है। मरम्मत पूर्ण होने तक सप्लाई बहाल नहीं की जा सकेगी।
इन इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत
मरम्मत कार्य के चलते शहर के कई इलाकों में पानी नहीं आएगा। इनमें खाटवाड़ा, शेरविलास, गोरखइमली, राजतालाब, हुसैनी चौक, मंडिया, भागाकोट, कल्याण कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी प्रमुख रूप से शामिल हैं। जलदाय विभाग ने इन क्षेत्रों के नागरिकों से उपलब्ध जल का संचय करने और मितव्ययिता से उपयोग करने की अपील की है।
जल्द बहाली का दावा
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है, ताकि देर रात या अगले दिन सुबह तक जलापूर्ति पुनः सुचारू की जा सके। नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *