LOADING

Type to search

नई समय सारणी में उदयपुर से संचालित ट्रेनों के समय में बदलाव

Local

नई समय सारणी में उदयपुर से संचालित ट्रेनों के समय में बदलाव

Share

खजुराहो एक्सप्रेस अब 20 मिनट पहले होगी रवाना
उदयपुर, 31 दिसंबर :
रेलवे द्वारा जारी नई यात्री समय सारणी के तहत 1 जनवरी से उदयपुर से संचालित कई रेलगाड़ियों के आगमन व प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था का उद्देश्य ट्रेनों के संचालन को अधिक सुव्यवस्थित करना तथा यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है।
रात्रिकालीन व साप्ताहिक ट्रेनों के समय में संशोधन
कोटा–असारवा एक्सप्रेस (19822) अब बुधवार व शनिवार को 12.20 बजे उदयपुर आएगी और 12.30 बजे रवाना होगी। कोलकाता–उदयपुर अनन्या साप्ताहिक एक्सप्रेस (12315) शनिवार को 12.48 बजे पहुंचेगी, जबकि उदयपुर–कोलकाता अनन्या एक्सप्रेस (12316) सोमवार को 12.50 बजे प्रस्थान करेगी। कामाख्या–उदयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (19616) रविवार को 12.48 बजे पहुंचेगी।
सुबह व दिन की ट्रेनों में बदलाव
मैसूरु–उदयपुर हमसफर (19668) 3.10 बजे पहुंचेगी। जयपुर–असारवा सुपरफास्ट (12981) 3.45 बजे आकर 3.55 बजे रवाना होगी। इंदौर–असारवा एक्सप्रेस (19315) 4.30 बजे आकर 4.40 बजे रवाना होगी। मेवाड़ एक्सप्रेस (12963) 7.30 बजे पहुंचेगी। चित्तौड़गढ़–उदयपुर पैसेंजर (59610) 9.20 बजे तथा बड़ी सादड़ी–उदयपुर पैसेंजर (59606) 9.05 बजे पहुंचेगी।
रात्रि ट्रेनों के नए समय
जयपुर–उदयपुर इंटरसिटी (12992) 9.48 बजे, वंदे भारत एक्सप्रेस (20980) 10.15 बजे तथा रतलाम–उदयपुर एक्सप्रेस (19327) 11.35 बजे पहुंचेगी। उदयपुर–खजुराहो एक्सप्रेस (19666) अब रात 9.50 बजे रवाना होगी।
ठहराव में बढ़ोतरी
उदयपुर–खजुराहो एक्सप्रेस का बिजयनगर, उदयपुर–मैसूरु हमसफर का मावली जंक्शन तथा जयपुर–उदयपुर स्पेशल ट्रेन का कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *