LOADING

Type to search

झाड़ोल में लेपर्ड ने महिला पर हमला किया, दो मिनट तक संघर्ष के बाद बची जान

Local

झाड़ोल में लेपर्ड ने महिला पर हमला किया, दो मिनट तक संघर्ष के बाद बची जान

Share

उदयपुर, 2 जनवरी: झाड़ोल के बाघपुरा पालिया खेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे एक महिला पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। महिला ईना (30), पति सूरज डामोर, बकरियां चराने गई थी। एनीकट पर पानी पिला रही थी, तभी नया खोला वन क्षेत्र से आया लेपर्ड अचानक उस पर झपट्‌टा मारकर गला, हाथ और पैर पर हमला कर दिया।त्र
महिला ने करीब दो मिनट तक अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष किया। इसके बाद लेपर्ड बकरी पर झपट्‌टा मारकर झाड़ियों में छुप गया। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को झाड़ोल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
ग्रामीण भयभीत
घटना से गांव में दहशत का माहौल है। रेंजर होरीलाल सैनी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पिंजरा लगाकर सुरक्षा के उपाय किए। ग्रामीणों ने आसपास के जंगलों में लेपर्ड की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। लेपर्ड अचानक पहाड़ी से आया और हमला किया। ग्रामीणों और वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। वन विभाग ने कहा कि इस क्षेत्र में पिंजरे और निगरानी बढ़ाई जा रही है ताकि भविष्य में ऐसे हमलों को रोका जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *