LOADING

Type to search

कुम्भलगढ़ में बंद मकान से बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी

Local

कुम्भलगढ़ में बंद मकान से बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी

Share

80 वर्षीय महिला अकेली रहती थी, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
कुम्भलगढ़, 4 जनवरी:
केलवाड़ा थाना क्षेत्र के आंतरी गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद मकान के भीतर 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान नदुड़ी उर्फ नदु पत्नी स्वर्गीय भीमाराम भील, निवासी महुड़ा की भागल, आंतरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से घर में अकेली रह रही थी।
घटना की सूचना मिलने पर थाना अधिकारी मनमंत सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मकान का बारीकी से निरीक्षण किया और शव की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करवाई। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) केलवाड़ा की मोर्चरी में भिजवाया गया।
मकान अंदर से बंद, कई सवाल खड़े
पुलिस के अनुसार मृतका का मकान अंदर से बंद था, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला से आखिरी बार किसकी बातचीत हुई थी और वह कितने समय से घर में अकेली थी।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
पुलिस ने एहतियातन मकान और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर दिया है, ताकि किसी भी तरह के साक्ष्य से छेड़छाड़ न हो सके। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बुजुर्ग महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *