LOADING

Type to search

11 माह में 10 करोड़ की शराब जब्त, 769 तस्कर गिरफ्तार

Local

11 माह में 10 करोड़ की शराब जब्त, 769 तस्कर गिरफ्तार

Share

81 वाहन पकड़े गए, डूंगरपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ प्रभावी
डूंगरपुर, 4 जनवरी: डूंगरपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। जिले में पिछले 11 महीनों के दौरान पुलिस ने 10 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त 81 वाहनों को जब्त करते हुए 769 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि राजस्थान-गुजरात सीमा से सटे डूंगरपुर जिले के रास्ते गुजरात की ओर होने वाली शराब तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान शुरू किया गया था। अभियान का मुख्य लक्ष्य तस्करों के संगठित नेटवर्क को तोड़ना और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी मजबूत करना है।
जनवरी से नवंबर के बीच बिछीवाड़ा, धंबोला सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय कार्रवाई की गई। पुलिस ने हरियाणा से राजस्थान होते हुए गुजरात ले जाई जा रही बड़ी खेपों को पकड़ा।
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में पुलिस ने 56 वाहन जब्त कर 774 तस्करों को गिरफ्तार किया था और उस दौरान शराब की जब्ती का मूल्य 5 करोड़ 60 लाख रुपये रहा। इस तुलना में चालू वर्ष में जब्ती का आंकड़ा लगभग दोगुना हो गया है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन स्वच्छता आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *