LOADING

Type to search

खातों की खरीद-फरोख्त से चल रहा था साइबर फ्रॉड

Local

खातों की खरीद-फरोख्त से चल रहा था साइबर फ्रॉड

Share

चार ठग दबोचे, दो मास्टरमाइंड फरार
उदयपुर, 5 जनवरी:
ऑनलाइन ठगी और बैंक खातों की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में सुखेर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं, जिससे साइबर ठगी के संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है।
सुखेर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में विशाल यादव पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी पटेल नगर भीलवाड़ा, विजयसिंह पुत्र गोपालसिंह निवासी चन्द्रशेखर आज़ाद नगर भीलवाड़ा, मोहम्मद परवेज खान पुत्र बाबू खान निवासी प्रतापनगर भीलवाड़ा और मनीष राठौड़ पुत्र दिनेश निवासी महावीर नगर कोटा शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 2 लैपटॉप, 46 मोबाइल फोन, 42 सिम कार्ड, 36 एटीएम कार्ड, 9 चेकबुक और 16 बैंक पासबुक जब्त की हैं।
पुलिस के अनुसार यह गिरोह अलग-अलग लोगों से कमीशन के बदले उनके बैंक खाते खरीदता था। बाद में इन खातों का उपयोग ऑनलाइन ठगी के लिए किया जाता था। आरोपियों द्वारा लोगों को ऑनलाइन गेमिंग और अन्य आकर्षक ऑफर्स का झांसा देकर उनसे रकम ट्रांसफर करवाई जाती थी, जो सीधे इन खरीदे गए खातों में डाली जाती थी।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने दो फरार साथियों सौरभ उपाध्याय और सुमित चंदेल के निर्देश पर काम कर रहे थे। दोनों को इस गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस ने इनके खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुखेर थाना पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस आमजन से अपील कर रही है कि अपने बैंक खाते किसी को भी किराए पर न दें और किसी भी ऑनलाइन लालच से सतर्क रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *