LOADING

Type to search

उदयपुर में पहाड़ों की कटाई और अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त

Local

उदयपुर में पहाड़ों की कटाई और अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त

Share

जिला कलेक्टर ने तुरंत कार्रवाई और सतत निगरानी के निर्देश दिए
उदयपुर, 8 जनवरी
: उदयपुर जिले में पहाड़ों की कटाई और अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना सक्षम अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण या पहाड़ों की कटाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक स्थलाकृति में अवैध बदलाव न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि भविष्य में गंभीर समस्याएं भी उत्पन्न कर सकता है। उन्होंने बड़गांव समेत जिले के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में फील्ड स्तर पर सतत निगरानी रखने और बिना अनुमति किए गए निर्माण कार्यों को तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए।
बैठक में हाल ही में प्राप्त शिकायतों के आधार पर बंद कराए गए निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई और संबंधित मामलों में नोटिस जारी करने तथा सीज की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी निर्माण पर निरंतर और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने और फील्ड निरीक्षण नियमित रूप से करने के निर्देश भी दिए। बैठक में यूडीए आयुक्त राहुल जैन, गिर्वा एसडीएम अवुला साइकृष्ण, बड़गांव एसडीएम लतिका पालीवाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए पर्यावरण संरक्षण और कानूनी अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *