LOADING

Type to search

बाराबंकी में 46वें निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर के लिए उदयपुर का चिकित्सा दल रवाना

Local

बाराबंकी में 46वें निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर के लिए उदयपुर का चिकित्सा दल रवाना

Share

स्वामी रामदास महाराज की प्रेरणा से लगातार 45 वर्षों से सेवाएं प्रदान कर रहे चिकित्सक
उदयपुर, 8 जनवरी:
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के जंगल में स्थित श्रीराम वन कुटीर आश्रम हंडियाकोल में आयोजित निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर में सेवा देने के लिए उदयपुर का चिकित्सा दल बीएन परिसर से रवाना हुआ। डॉ आनंद गुप्ता ने दल को हरी झंडी दिखाई।
दल के संयोजक डॉ. जेके छापरवाल ने बताया कि यह शिविर स्वामी रामदास महाराज की प्रेरणा से 46वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। दल में उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और आसपास के इलाके के 40 चिकित्सक, 40 नर्सिंग स्टाफ और 30 वार्ड ब्वाय-गर्ल सहित सहयोगी स्टाफ शामिल हैं। दो बसों के अलावा कुछ सदस्य ट्रेन से भी रवाना हुए।
शिविर में बाराबंकी के अति पिछड़े इलाकों के लोगों के हर्निया, हाइड्रोसिल, बच्चेदानी, पाइल्स और मोतियाबिंद के हजारों ऑपरेशन किए जाएंगे। डॉ छापरवाल ने बताया कि वर्ष 1982 में स्वामी रामदास महाराज ने उदयपुर में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ से ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं देने का आग्रह किया था।
पिछले 45 वर्षों से यह शिविर प्रतिवर्ष आयोजित हो रहा है और कोरोना महामारी भी इस सेवा भाव को बाधित नहीं कर सकी। डॉ छापरवाल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण और चिकित्सा सुविधाओं से वंचित लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *